IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर के मौसम को लेकर ताजा बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से देश के 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में जहां भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है, वहीं उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से लेकर मध्य भारत के मध्य प्रदेश तक बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
