भारती एयरटेल के शेयरों में निवेश का यह शानदार मौका है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने शेयरों में 31 फीसदी उछाल की उम्मीद जताई है। 20 अगस्त को भारती एयरटेल के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा उछाल आया। हालांकि, बाद में स्टॉक दिन के अपने हाई (1,951 रुपये) से गिर गया। आखिर में यह स्टॉक 1.06 फीसदी चढ़कर 1,930 रुपये पर बंद हुआ। शेयरों में तेजी की वजह एक सस्ते प्लान को बंद करने के कंपनी के फैसले को माना जा रहा है।
