BT Group में 24.5% हिस्सेदारी खरीदेगी Bharti Global, कितने हजार करोड़ की रह सकती है डील

Bharti Enterprises, भारती एयरटेल की पेरेंट कंपनी है। यह ट्रांजेक्शन भारती ग्लोबल को BT Group में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना देगा। BT Group का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है। इसके शेयर की कीमत पिछले 6 महीनों में 24 प्रतिशत चढ़ी है। भारती और BT के बीच दो दशक से भी अधिक पुराना रिश्ता है। BT ने 1997 में भारती एयरटेल में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
हिस्सेदारी भारती टेलीवेंचर्स यूके के जरिए खरीदी जाएगी, जो कि भारती ग्लोबल के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है।

भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) की अंतरराष्ट्रीय निवेश शाखा भारती ग्लोबल,  ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी बीटी समूह में करीब 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाली है। यह खरीद अल्टाइस यूके से की जाएगी। जारी किए गए बयान में सौदे के आकार के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बीटी की करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन पर यह सौदा लगभग 4 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास बैठ सकता है। यह हिस्सेदारी भारती टेलीवेंचर्स यूके के जरिए खरीदी जाएगी, जो कि भारती ग्लोबल के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है।

भारती एंटरप्राइजेज, भारती एयरटेल की पेरेंट कंपनी है। भारती टेलीवेंचर्स यूके ने बीटी समूह की मौजूदा पूंजी में करीब 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद के लिए अल्टाइस यूके के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बीटी की शेष करीब 14.51 प्रतिशत शेयर पूंजी की खरीद रेगुलेटरी मंजूरी के बाद की जाएगी।

कभी एयरटेल में बीटी ग्रुप ने ली थी हिस्सेदारी


बीटी ने 1997 में Bharti Airtel में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी और अब इस कंपनी में भारती एंटरप्राइजेज 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने वाली है। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल के मुताबिक, ‘‘भारती और ब्रिटिश टेलिकॉम (बीटी) के बीच दो दशक से भी अधिक पुराना रिश्ता है। बीटी के 1997-2001 तक भारती एयरटेल लिमिटेड के बोर्ड में दो सदस्य थे और उसके पास 21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। भारती समूह के इतिहास में आज यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम बीटी में निवेश कर रहे हैं, जो प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी है।’’

Voltas शेयर एक झटके में 10% उछला, Q1 में मुनाफा 160% बढ़ने का दिखा असर

BT Group में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन जाएगी भारती ग्लोबल

यह ट्रांजेक्शन भारती ग्लोबल को BT Group में सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना देगा। मौजूदा मार्केट प्राइस पर 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद की वैल्यू 31,850 करोड़ रुपये या करीब 4 अरब डॉलर होती है। Bharti Airtel का मार्केट कैप वर्तमान में 8.26 लाख करोड़ रुपये है, जबकि BT Group का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ रुपये है। इसके शेयर की कीमत पिछले 6 महीनों में 24 प्रतिशत चढ़ी है। भारती एयरटेल का शेयर 12 अगस्त को फ्लैट लेवल पर 1459.10 रुपये पर है।

Coffee Day Enterprises के शेयर में तगड़ी बिकवाली, दिवाला कार्यवाही के आदेश के बाद 19% तक टूटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।