BHEL Share Price Target 2025: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) पर ब्रोकरेज हाउस Antique काफी बुलिश है। उसने PSU स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। मजबूत ऑर्डर इनफ्लो और बेहतर बिजनेस आउटलुक के चलते ब्रोकरेज हाउस ने अनुमान लगाया है कि FY24-27 के बीच कंपनी की कमाई में 149% CAGR ग्रोथ हो सकती है। इससे स्टॉक को और भी re-rating का मौका मिलेगा।
