BHEL Share Price: ब्रोकरेज UBS ने रेटिंग घटाई, टारगेट प्राइस बढ़ाया; 18% तक उछाल की उम्मीद

BHEL Share Price: UBS का कहना है कि शेयर बाजार अभी भी BHEL की कमाई में बढ़ोतरी की संभावनाओं को कम आंक रहा है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए कमाई के अनुमानों में 1% से 3% की बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BHEL का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 156 प्रतिशत बढ़ा।

सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर के लिए ब्रोकरेज UBS ने रेटिंग 'बाय' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दी है। वहीं प्राइस टारगेट 375 रुपये से बढ़ाकर 460 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर की क्लोजिंग से 18 प्रतिशत ज्यादा है। इस डाउनग्रेड के बाद 4 जून को शेयर 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 389.85 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज थर्मल पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भेल को मिलने वाले नए ऑर्डर की संभावनाओं को लेकर अभी भी सकारात्मक है। लेकिन उसका यह भी मानना है कि ऑर्डर बुक में भारी बढ़ोतरी के बाद अब रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल ज्यादा संतुलित हो गई है।

अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 और 2028 के दौरान BHEL को 1.36 लाख करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलेंगे। कंपनी के ऑर्डर बैकलॉग में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। UBS का कहना है कि शेयर बाजार अभी भी BHEL की कमाई में बढ़ोतरी की संभावनाओं को कम आंक रहा है। कमाई में बेहतर स्पष्टता और लगातार मिलते ऑर्डरों को देखते हुए, ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी का वैल्यूएशन मल्टीपल 25 गुना से बढ़ाकर 28 गुना कर दिया है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए कमाई के अपने अनुमानों में 1% से 3% की बढ़ोतरी की है।

BHEL का मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 3 महीनों में 57 प्रतिशत और 3 साल में लगभग 370 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।


हाल ही में मिला ₹2,000-2,500 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

BHEL ने एक दिन पहले नाइजीरिया में एक रिफाइनरी से जुड़ा लगभग ₹2,000-2,500 करोड़ का एक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की जानकारी दी थी। कंपनी ने 2 जून को कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। कॉन्ट्रैक्ट के तहत, नाइजीरिया के डांगोटे इंडस्ट्रीज फ्री जोन में स्थित एक पेट्रोलियम रिफाइनरी और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट के लिए 8 गैस टर्बाइन जनरेटर पैकेज की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और इंस्टॉलेशन और उसे शुरू किया जाना शामिल है। इस प्रोजेक्ट को कॉन्ट्रैक्ट के प्रभावी होने की तारीख से 26 महीनों के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मार्च तिमाही में मुनाफा 156 प्रतिशत बढ़ा

BHEL का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 156 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1290.47 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 504.45 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 37 प्रतिशत बढ़कर 12310.37 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 8993.37 करोड़ रुपये था। खर्च 10842.69 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 8448.14 करोड़ रुपये के थे।

Stock Market Crash: Sensex में 500 अंकों की गिरावट, ₹1 लाख करोड़ साफ, Nifty आया 23250 के नीचे

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 33782.18 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। शुद्ध मुनाफा 1600.26 करोड़ रुपये रहा। BHEL के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के​ लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।