Get App

BHEL का शेयर 9% चढ़ा, अदाणी पावर की सब्सिडियरी से ₹3500 करोड़ के ऑर्डर का असर

BHEL Stock Price: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन भेल का शेयर करीब 21 प्रतिशत नीचे आया था। भेल ने शेयर बाजारों को बताया है कि अदाणी पावर से मिले ऑर्डर की प्रकृति उपकरणों- बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर और संबंधित सहायक उपकरण की आपूर्ति, नियंत्रण और इंस्ट्रूमेंटेशन की और इरेक्शन व कमीशनिंग के सुपरविजन की है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 4:14 PM
BHEL का शेयर 9% चढ़ा, अदाणी पावर की सब्सिडियरी से ₹3500 करोड़ के ऑर्डर का असर
BHEL का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर 6 जून को 9 प्रतिशत उछल गए। एक दिन पहले कंपनी ने कहा था कि उसे रायपुर में 1,600 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट (टीपीपी) लगाने के लिए अदाणी पावर की सब्सिडियरी मिर्जापुर थर्मल एनर्जी (UP) प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऑर्डर मिला है। इसकी वैल्यू 3,500 करोड़ रुपये है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा गया कि बॉयलर और टरबाइन जनरेटर का निर्माण क्रमश: त्रिची और हरिद्वार प्लांट में किया जाएगा।

6 जून को सुबह बीएसई पर भेल का शेयर बढ़त के साथ 271 रुपये पर खुला और तुरंत ही पिछले बंद भाव से 14.5 प्रतिशत चढ़कर 292.45 रुपये पर पहुंच गया। शेयर के लिए सर्किट लिमिट को इंट्राडे के लिए 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 9 प्रतिशत की मजबूती के साथ 278.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 96800 करोड़ रुपये है।

NDA के सहयोगी दलों पर निर्भर करेगा मार्केट का मूड, जानिए HUL, Max Financial और गुजरात गैस क्यों सुर्खियों में हैं

भेल ने शेयर बाजारों को बताया है कि अदाणी पावर से मिले ऑर्डर की प्रकृति उपकरणों- बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर और संबंधित सहायक उपकरण की आपूर्ति, नियंत्रण और इंस्ट्रूमेंटेशन की और इरेक्शन व कमीशनिंग के सुपरविजन की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें