Get App

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का वह फॉर्मूला जिसके दम पर उन्होंने खड़ा किया अपना साम्राज्य

ग्रेजुएशन और चार्टर्ड अकाउंटेंसी के बाद उन्होंने स्टॉक में निवेश और ट्रेडिंग करके करियर बनाने का फैसला किया। तब से ही उन्होंने इस फॉर्मूले को अपने जेहन में उतार रखा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2022 पर 2:27 PM
बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का वह फॉर्मूला जिसके दम पर उन्होंने खड़ा किया अपना साम्राज्य
बिग बुल ने कहा था कि मैं प्रोफिटैबिलिटी को प्रोजेक्ट करने की बजाय उन कारणों और परिस्थितियों को समझने की कोशिश करता हूं जिनसे मुनाफा हो सकता है

भारतीय शेयर बाजारों में बिग बुल नाम से मशहूर रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला (Big Bull Rakesh Jhunjhunwala) बार-बार एक गणितीय फॉर्मूले (mathematical formula) का अनुकरण करते थे। इस फॉर्मूले से उन्हें मुनाफा कमाने की कंपनी की क्षमता और कंपनी की क्षमता के बारे में बाजार की धारणा दोनों के महत्व को समझने में मदद मिली।

उन्होंने कहा था "मुझे एक साधारण गणितीय समीकरण के बारे में बताया गया था। वह है Earnings per share (EPS) x price earnings ratio (PER) = price । इससे स्पष्ट है कि जब दोनों कीमत तय करने वाले वैरियेबल्स यानी कि EPS और PER में बढ़त हो रही है तो स्टॉक की कीमत में बढ़ोत्तरी होती है। ” ये बात उन्होंने आउटलुक बिजनेस के पूर्व संपादक एन महालक्ष्मी के साथ एक इंटरव्यू में कही थी।

'मेरे अमीर बनने में N Chandrasekaran का बड़ा योगदान' : राकेश झुनझुनवाला

झुनझुनवाला शेयर बाजार में तब आये ते जब वे बहुत छोटे थे। 15 साल की उम्र में वह अपने पिता को इसके बारे में बात करते हुए सुनते थे। इसके बाद बाजार के बारे में उनकी जिज्ञासा बढ़ी। उन्होंने समाचार पत्रों के लेखों के जरिये और अपने पिता से पूछताछ करके स्टॉक प्राइस मूवमेंट का अध्ययन किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें