जानिए राकेश झुनझुनवाला ने क्यों कहा था कि Tata Group पर भगवान का है आशीर्वाद

राकेश झुनझुनवाला ने पहले ही कह दिया था कि टाटा ग्रुप के शेयर बंपर रिटर्न देंगे। उन्होंने टाटा मोटर्स को टाटा ग्रुप के अन्य शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की भविष्यवाणी की थी

अपडेटेड Aug 14, 2022 पर 1:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जब राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि टाटा ग्रुप लक्ष्मी का घर है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में टाटा ग्रुप एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है। दिग्गज निवेशक ने पहले कहा था कि बाजार अभी भी टाटा ग्रुप की संभावना क कम करके आंक रहा है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि टाटा मोटर्स के शेयर टाटा ग्रुप के अन्य शेयरों के बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि किडनी की बीमारी से जूझ रहे राकेश झुनझुनवाला की 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जब उन्हें ले गये तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राकेश झुनझुनवाला का निधन रविवार को सुबह 6.45 बजे हुई।

टाटा के घर पर भगवान का आशीर्वाद

पिछले साल ET Now के साथ बातचीत करते हुए राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि यह एक संयोग था कि टाटा ग्रुप उनके पोर्टफोलियो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक संयोग है कि मैं कंपनियों के शेयर खरीदता हूं। लेकिन जब से कंपनी की कमान मि. चंद्रा ( एन. चंद्रशेखरन, चेयरपर्सन - N Chandrasekaran, chairperson) ने संभाला है। मैंने उनको समझा और वो क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि पहला चरण अनिश्चतताओं से भरा होता है। हम जब उस दौर को पार कर चुके होते हैं। तब स्पीड बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि टाटा के घर पर भगवान का आशीर्वाद है।

RIP राकेश झुनझुनवाला : बिगबुल को भारत का वॉरेन बफे बनाने वाले सबसे ज्यादा हिट रहे दांव, आइए डालते हैं एक नजर


एक कारोबारी के तौर पर राकेश झुनझुनवाला का टाटा मोटर्स के शेयरों के प्रति झुकाव काफी था। झुनझुनवाला के मुताबिक, टाटा मोटर्स के शेयर टाटा ग्रुप के अन्य शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है। हालांकि इस साल अप्रैल-जून तिमाही में राकेश झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स के 30 लाख शेयरों की बिक्री कर दी। जब उसके शेयर 4.85 फीसदी नीचे चल रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।