BNP पारिबा की L&T पर बुलिश रिपोर्ट आई है। आउटपरफॉर्म रेटिंग कायम रखी है और शेयर के लिए टार्गेट बढ़ाकर `4605 रुपये किया है। FY25 में गाइ़डेंस पैरामीटर के हिसाब से डिलिवरी के लिए तैयार है। ऑर्डर में सालाना आधार पर 10% ग्रोथ संभव है। FY26 में भी मजबूती कायम रहने की उम्मीद है। रेवेन्यू, ऑर्डर इन्फ्लो और सेल्स में टार्गेट हासिल होने की उम्मीद है। ऑर्डर इन्फ्लो FY25 के गाइडेंस से बेहतर रहने की उम्मीद है।FY26 या उसके बाद भी मिडिल ईस्ट कैपेक्स में सुस्ती की आशंका नहीं है। FY26E में कोर EBITDA मार्जिन सुधरकर 9% संभव है। कंपिटीटर्स के मुकाबले कोर P/E 18x FY27E EPS आकर्षक है। आगे अच्छे नतीजों की उम्मीद से शेयर की री-रेटिंग संभव है।