ITC Share Price: आज गुरुवार प्री-ओपन ब्लॉक विंडो में यानी मार्केट खुलने से पहले आईटीसी के 36.66 करोड़ शेयरों के लेन-देन ने इसे तोड़ दिया। जितने शेयरों का ब्लॉक डील में लेन-देन हुआ, वह कंपनी की 2.9% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है। इस ब्लॉक डील के बाद आईटीसी के शेयर धड़ाम हो गए और 4% से अधिक टूट गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 4.05% की गिरावट के साथ ₹254.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.26% फिसलकर ₹254.00 तक आ गया था।
