Get App

Big Stock: डिफेंस और कैपिटल गुड्स सेक्टर आगे भी कर सकते है आउटपरफॉर्म, इन शेयरों पर रखें नजर

अनुज सिंघल ने कहा कि डिफेंस शेयर लगातार आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। तेज गिरावट के बाद डिफेंस शेयरों में रिकवरी दिख रही है। पिछले 4 दिनों से डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। डिफेंस शेयर अहम मूविंग एवरेज के ऊपर निकले है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 10:02 AM
Big Stock: डिफेंस और कैपिटल गुड्स सेक्टर आगे भी कर सकते है आउटपरफॉर्म, इन शेयरों पर रखें नजर
डाबर, मैरिको, M&M फाइनेंस पर फोकस करेंगे । FMCG शेयर अहम मूविंग एवरेज के ऊपर आ रहे हैं।

आज बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के बाद से ही कैपिटल गुड्स, डिफेंस सेक्टर और FMCG सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया बना हुआ है। डिफेंस सेक्टर में HAL, BEL, BDL के चार्ट स्ट्रक्चर को देखें तो जितना ही स्ट़ॉक करेक्ट हुए थे वह सारे ही तेजी की और बढ़ रहे है। हाराष्ट्र के नतीजों के बाद कैपेक्स बढ़ने की उम्मीद से अब इन सेक्टर में तेजी बनी रहेगी। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।

आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे

फोकस में HAL, BEL, BDL (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि डिफेंस शेयर लगातार आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। तेज गिरावट के बाद डिफेंस शेयरों में रिकवरी दिख रही है। पिछले 4 दिनों से डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। डिफेंस शेयर अहम मूविंग एवरेज के ऊपर निकले है। महाराष्ट्र के नतीजों के बाद कैपेक्स बढ़ने की उम्मीद है। अनुज को डिफेंस सेक्टर में HAL, BEL, BDL का शेयर अच्छा लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें