Big Stock: इन 6 शेयरों में जानिए क्यों निवेश करना होगा सहीं, एक्सपर्ट ने बताई वजह

ओडिशा में दो कोल ब्लॉक्स के लिए माइनिंग लीज डील साइन किया है जो इसके लिए सकारात्मक है। Utkal-D और Utkal E कोल ब्लॉक्स के लिए डीड साइन किया है

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 10:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है।

मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। दिन के शिखर से 100 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24750 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी दिन के निचले स्तर के करीब नजर आ रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में ओला इलेक्ट्रिक (GREEN)

अनुज सिंघल को ओला इलेक्ट्रिक का शेयर काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि कंपनी ने स्टोर्स की संख्या बढ़कर 4,000 की है। सर्विस सेंटर के साथ स्टोर बढ़कर 3,200 हुई है। टियर-1 और टियर-2 शहरों में भी विस्तार किया। MoveOS बीटा के लिए प्रॉयोरिटी रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। Ola S1 Pro Sona का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। असली 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड एलिमेंट्स के साथ S1 Pro Sona लॉन्च किया है।

फोकस में नाल्को (GREEN)


ओडिशा में दो कोल ब्लॉक्स के लिए माइनिंग लीज डील साइन किया है जो इसके लिए सकारात्मक है। Utkal-D और Utkal E कोल ब्लॉक्स के लिए डीड साइन किया है। कोल क्षमता 4 MTPA तक बढ़ाने के लिए डील साइन की है। लीज की वैद्यता 21अप्रैल 2051 तक है।

फोकस में PNB हाउसिंग (GREEN)

PNB हाउसिंग फाइनेंस पर MOSL की बुलिश रिपोर्ट आई है। स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और इसके लिए 1160 रुपये का टारगेट दिया है। प्रोडक्ट मिक्स में स्ट्रैटेजिक शिफ्ट नजर आ रहा है। NIM में सुधार दिखने की उम्मीद है। रिकवरी बढ़ने से क्रेडिट कॉस्ट बेहतर होगी। FY24- 27 के बीच 18% लोन CAGR संभव है। FY24- 27 के बीच मुनाफे में 23% CAGR संभव है।

फोकस में BPCL (GREEN)

अनुज सिंघल बीपीसीएल के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। 150 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। NTPC के `756 Cr के प्रोजेक्ट लिए L1 बिडर घोषित किया है। प्रोजेक्ट से करीब `100 Cr सालाना आय का अनुमान है।

USL

अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। 20 WEMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही जबकि जनवरी में 92% रोलओवर देखने को मिल रहा है। 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वहीं भाव रिकॉर्ड स्तर के काफी करीब पहुंचा है। वायदा में अच्छी शॉर्ट कवरिंग दिखी।

ASTRAL

अनुज सिंघल का कहना है कि शेयर मेक या ब्रेक स्थिति में पहुंचा है। शेयर 200 WMA सपोर्ट पर बंद हुआ। एस्ट्रल ने कभी भी 200 WMA सपोर्ट नहीं तोड़ा है। मार्च 2020 मे भी 200 WMA सपोर्ट नहीं टूटा है। जनवरी में 76% रोलओवर देखने को मिला। भाव साल के निचले स्तर पर पहुंचे। RSI ओवरसोल्ड स्थिति में पहुंचा है।

Share Markets: निफ्टी के लिए आज होंगे 2 अहम लेवल, अनुज सिंघल से जानें बाजार में अब यहां से क्या हो निवेश रणनीति?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।