Share Markets: निफ्टी के लिए आज होंगे 2 अहम लेवल, अनुज सिंघल से जानें बाजार में अब यहां से क्या हो निवेश रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि रिकवरी को निफ्टी बैंक लीड कर सकता है, एक्सपायरी निकल चुकी है। HDFC बैंक पर नजर रखें, फिर मजबूत लग रहा है। आज के लिए छोटी रेंज 51,100-51,400 पर है जबकि आज के लिए बड़ी रेंज 50,900-51,700 पर है

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 8:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार काफी oversold है, एक पुलबैक तो बनता है। इस स्विंग में 10 और 20 DEMA तक का पुलबैक बनता है।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि FIIs के सोमवार के `17,500 Cr के मुकाबले मंगलवार को `12,000 Cr वॉल्यूम रहे। FIIs के कैश में औसत वॉल्यूम `64,000 Cr रहते हैं। FIIs के कैश में वॉल्यूम औसत के सिर्फ 20% पर है। बिकवाली के आंकड़ों पर ध्यान नहीं दें, उनका कोई मतलब नहीं है। एक बेसिक सोच ये है कि बाजार में अगले कुछ दिन अच्छे रहेंगे।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार में एक बड़ा seller नहीं है, साथ ही MFs की तरफ से NAP pop up भी संभव है। आज के लिए 2 लेवल 23,640 और 23,914 को नजर में रखना है। 23,640 के जबतक ऊपर हैं, लॉन्ग सौदा लिया जा सकता है। 23,914 सीरीज का शुरुआती प्वाइंट है, वहां तक की रैली संभव है। कल और अगले हफ्ते वॉल्यूम काफी कम रहेंगे। बाजार का असली संतुलन 6 जनवरी से पता चलेगा।

बाजार: क्या हो यहां से रणनीति?


अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार काफी oversold है, एक पुलबैक तो बनता है। इस स्विंग में 10 और 20 DEMA तक का पुलबैक बनता है। जनवरी में लेकिन बाजार का सच से सामना होगा । जनवरी का सबसे बड़ा ट्रिगर नतीजों का मौसम होगा। तीसरी तिमाही के नतीजे दूसरी तिमाही जितने खराब हो सकते हैं। कुछ कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजे तो दूसरी तिमाही से भी खराब हो सकते हैं। लेकिन शायद शेयर इस बार उतने खराब तरीके से नहीं गिरें। उन शेयरों पर फोकस करें जो खराब नतीजों के बावजूद higher low बनाएंगे। एशियन पेंट्स जैसे कुछ शेयर पहले ही Q2 lows के नीचे हैं। लेकिन कुछ शेयर Q2 lows के नीचे नहीं जाने के संकेत दे रहे हैं । ऐसे कुछ शेयरों की लिस्ट बनाएं और नतीजों के बाद उनको खरीदें।

इक्विटी: क्या हो पोर्टफोलियो रणनीति?

अनुज सिंघल का कहना है कि खराब पिछली तिमाही के बावजूद इक्विटीज ने अच्छा किया। पूरे साल निफ्टी 9% ऊपर रहा, किसी भी FD से बढ़िया रिटर्न मिला। अगर आपने सही सेक्टर चुना तो ये साल बढ़िया रहा। सबसे खराब सेक्टर ने भी आपका पैसा तोड़ा नहीं। शेयरों का चुनाव इस बार काफी अहम रहा। अगले साल बाजार का दायरा शायद और छोटा होगा। ऐसे में शेयरों के चुनाव की अहमियत और बढ़ जाएगी। विजेता के साथ करें, नुकसान वाले शेयरों से निकलें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,850 (200 DMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,900-23,950 (सीरीज का शुरुआती प्वाइंट, ऑप्शन जोन) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 23,600-23,650 (सोमवार का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,500-23,550 (ऑप्शन जोन) पर है। लॉन्ग रहें, 23,640 का सख्त SL लगाएं। 24,000 के mean reversion के लिए ट्रेड करें। 23,850 फेल हुआ तो बिकवाली का ट्रेड खुलेगा। बिकवाली के सौदों में 23,900 का सख्त SL लगाएं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि रिकवरी को निफ्टी बैंक लीड कर सकता है, एक्सपायरी निकल चुकी है। HDFC बैंक पर नजर रखें, फिर मजबूत लग रहा है। आज के लिए छोटी रेंज 51,100-51,400 पर है जबकि आज के लिए बड़ी रेंज 50,900-51,700 पर है। लॉन्ग सौदा ले सकते हैं, 51,000 का सख्त SL लगाएं। 51,500, 51,750 और 51,900 के लक्ष्य संभव है। SL हिट हुआ तो सौदे से निकलें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।