बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 24100 नीचे फिसला है। वहीं सेंसेक्स 550 अंक की गिरावट दिखा रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
डीमार्ट के तीसरी तिमाही के अपडेट अच्छे पेश किए है।स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17.5% बढ़कर `15,565 Cr पर आया। CLSA की आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और टार्गेट 5360 रुपये का दिया है। Q3 के दौरान 10 नए स्टोर खोले, कुल स्टोर अब 387 हुए है।पिछली तिमाही में 6 नए स्टोर खोले थे।
PFC पर Emkay की BUY कॉल देते हुए टार्गेट 600 रुपये तय किया है जबकि REC पर 650 रुपये का टारगेट दिया है।अनुज ने बताया कि ब्रोकरेज का मानना है कि पावर सेक्टर में कैपेक्स बढ़ने का फायदा मिलेगा। दोनों कंपनियों की लंबे समय में ग्रोथ विजिबिलिटी बढ़ी। सेक्टर में रिफॉर्म का फायदा भी मिलेगा। पावर सेक्टर में बैंकों से कंपिटीशन खास नहीं है। ग्रोथ की उम्मीदों के चलते वैल्युएशन वाजिब हैं। FY24-27 में PFC में 19%, REC में 20% RoE संभव है।
अनुज सिंघल ने कहा कि NBFCs सेक्टर में जोरदार मोमेंटम दिख रहा है। कल शेयर का प्राइस एक्शन अच्छा रहा। एक ही कैंडल में 20 DEMA और 50 DMA पार हुआ। कल 5 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। एक महीने की ऊंचाई पर भाव पहुंचा है। तीन दिनों के लॉन्ग के बाद कल शॉर्ट कवरिंग दिखी।
अनुज सिंघल TUBE INVESTMENTS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि कल का प्राइस एक्शन अच्छा रहा। 100 WMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी। कल 10 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। 71% के साथ साल के शिखर पर डिलिवरी वॉल्यूम रही। तीन दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप या शॉर्ट कवरिंग हुई।
दिसंबर के बिक्री आंकड़े कमजोर रहे है। कुल बिक्री 18% गिरकर 3.24 lk यूनिट रही । हालांकि बाजार 5% गिरावट का ही अनुमान लेकर चल रहा था। कंपिटीटर्स की तरह घरेलू बिक्री में तेज गिरावट आई। घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 22% गिरकर 2.94 lk यूनिट पर रही।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।