Big Stock: आज का स्टॉक ऑफ द डे हो सकता है ये टेलीकॉम शेयर, इन शेयरों में भी दिखेगा भरपूर एक्शन

अनुज सिंघल ने कहा कि इंडस टावर आज का स्टॉक ऑफ द डे हो सकता है। ब्लॉक डील से सप्लाई खत्म होगी। वोडाफोन PLC अपना बचा 3% हिस्सा भी बेच रहा है। इंडस टावर का बकाया वोडाफोन आइडिया चुकाएगी। वोडाफोन आइडिया नए ऑर्डर देगी

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल का कहना है कि इंडस टावर में ब्लॉक डील की खबर से वोडा आइडिया भी भागेगा।

बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे

फोकस में इंडस टावर (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि इंडस टावर आज का स्टॉक ऑफ द डे हो सकता है। ब्लॉक डील से सप्लाई खत्म होगी। वोडाफोन PLC अपना बचा 3% हिस्सा भी बेच रहा है। इंडस टावर का बकाया वोडाफोन आइडिया चुकाएगी। वोडाफोन आइडिया नए ऑर्डर देगी। इंडस टावर अब भारती की सब्सिडियरी और वैल्युएशन बेहद सस्ते है। इंडस टावर ज्यादा डिविडेंड दे सकेगी। सिटी का कहना है कि H2FY25 में `11-12 और FY26 & FY27 में `20 डिविडेंड संभव है। सिटी ने इंडस टावर में 458 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है।


फोकस में वोडा आइडिया (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि इंडस टावर में ब्लॉक डील की खबर से वोडा आइडिया भी भागेगा। अगर आप फंसे हुए हैं तो इस बार की तेजी में निकलने का सोचें। FPO के भाव के पास अगर निकलने का मौका मिले तो निकलें। ये खबर बड़ी है, लेकिन वोडा आइडिया की दिक्कतें और ज्यादा बड़ी हैं।

भारत फोर्ज पर फोकस (NEUTRAL)

अनुज सिंघल भारत फोर्ज के शेयर पर न्यूट्रल नजरिया रख कर चल रहे है। उनका कहना है कि अगर ज्यादा नीचे खुले तो लेने का मौका है। QIP के स्तर के करीब मिले तो बेहतरीन मौका है। महीने दर महीने क्लास 8 ट्रक ऑर्डर बेहद मजबूत है।

NTPC

शेयर पुलबैक का अच्छा कैंडिडेट है। शेयर में दो दिनों से अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। कल शेयर 20 DEMA तक चढ़ा है जबकि 200 DMA का स्तर भी बेहद करीब है। 10 सत्रों में RSI 22 से बढ़कर 44 है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम है। कल 1.47 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी है। वायदा में शॉर्टकवरिंग नजर आई।

SHRIRAM FINANCE

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में शानदार मोमेंटम दिख रहा है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड देखने को मिल रहा है। 50 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। 20 WEMA का स्तर भी पार हुआ। 10 सत्रों में RSI 25 से बढ़कर 55 हुआ। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। दो हफ्ते से वायदा में शॉर्टकवरिंग देखने को मिली।

Market Rally Explained: निफ्टी और बैंक निफ्टी की बड़ी छलांग का क्या है राज़! अनुज सिंघल से जानें अब क्या होगा अगला पड़ाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।