Big Stock Today: विस्फोटक तेजी के लिए तैयार है ये स्टॉक, इन 3 शेयरों में भी दिखेगा तेजी का दम

अनुज सिंघल का कहना है कि भारत फोर्ज का 'डिफेंस' मजबूत है! और ये स्टॉक और एक विस्फोटक तेजी के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ ब्रोकरेज फर्म UBS ने भी इस स्टॉक पर पॉजिटीव रिपोर्ट दी है और इसके लिए 2000 रुपये का टारगेट दिया

अपडेटेड Sep 05, 2024 पर 9:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज ने कहा कि इंडस टावर में तेजी का 1 नहीं कई ट्रिगर है। कंपनी ग्लोबल कंपिटीटर्स के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है।

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 25,250 के आसपास कारोबार करता नजर आया। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि आज बाजार में नया All Time High लग सकता है। बाजार में अब एक नई तेजी की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि फेड की बैठक होने तक निफ्टी 26,000 भी छू सकता है। उन्होंने निफ्टी में खरीदारी का जोन 25,150-25,250 के पास बताया है। उन्होने आगे कहा कि पोजीशन जोड़ने का जोके बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

फोकस में जोमैटो (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि जेपी मॉर्गन की जोमैटो पर बुलिश राय रखा है और स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए 208 रुपये से टारगेट प्राइस बढ़ाकर 340 रुपये किया है। कंपनी रिटेल कंज्यूमर में तेजी से आगे बढ़ रही है। क्विक कॉमर्स कारोबार के जरिये तेजी से ट्रांसफॉर्मेशन है। क्विक कॉमर्स को लेकर कंपनी के अग्रेसिव प्लान है।सभी मेट्रो शेयरों में विस्तार की तैयारी कर रही है। कंपनी का EBITDA और ज्यादा पॉजिटिव होने की उम्मीद है। ब्लिकिट में कंपिटीटर्स के मुकाबले तेजी से बढ़ने की गुंजाइश है।


इंडिगो (GREEN)

अनुज को इंडिगो का शेयर पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि जैफरीज ने स्टॉक पर तेजी का नजरिया रखते हुए इसमें खरीदारी की राय दी है और 5200 रुपये का टारगेट भी दिया है। अनुज ने बताया कि ब्रोकरेज का मानना है कि दूसरी एयरलाइंस के फ्लाइट घटाने का फायदा मिलेगा। शानदार कॉस्ट मैनेजमेंट भी बेहद पॉजिटिव है।क्रूड में गिरावट कायम रही तो मुनाफा अनुमान से बेहतर संभव है। ग्लोबल ट्रैवेल में कोई सुस्ती आई तो चुनौती है। प्रोमोटर्स की बढ़ती बिकवाली भी एक अहम चुनौती है।

भारत फोर्ज पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल का कहना है कि भारत फोर्ज का 'डिफेंस' मजबूत है! और ये स्टॉक और एक विस्फोटक तेजी के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ ब्रोकरेज फर्म UBS ने भी इस स्टॉक पर पॉजिटीव रिपोर्ट दी है और इसके लिए 2000 रुपये का टारगेट दिया। भारत फोर्ज के लिए टैंक, लंबे समय का मौका है। कंपनी के रेवेन्यू मेंडिफेंस की हिस्सेदारी बढ़ रही है। FY24 में डिफेंस का हिस्सा 10% है। FY27 तक रेवेन्यू में डिफेंस का हिस्सा 20% हो सकता है।

इंडस टावर (Green)

अनुज ने कहा कि इंडस टावर में तेजी का 1 नहीं कई ट्रिगर है। कंपनी ग्लोबल कंपिटीटर्स के मुकाबले डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। 12 महीने में 140% तेजी के बावजूद डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए भी काफी बुलिश नजर आ रहा है। स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए भी काफी बुलिश नजर आ रहा है। सीएलएसए ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए टार्गेट 575 रुपये दिया है। सीएलएसए का कहना है कि कंपिटीटर्स से दोगुनी रफ्तार से EBITDA ग्रोथ संभव है। कैपेक्स में कमी आने की उम्मीद है। वोडाफोन आइडिया से पेमेंट आने से फ्री कैश फ्लो बढ़ेगा। FY24-27 में फ्री कैश फ्लो में 51% CAGR संभव है। शेयर अभी 7x FY26CL EBITDA पर ट्रेड कर रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।