Big Stock Today: आईटी शेयरों में होगी आज अच्छी कमाई, SAMVARDHANA MOTHERSON में भी दिखेगा आज एक्शन

Big Stock Today: अनुज सिंघल ने कहा कि आज आईटी शेयरों के लिए आज बड़ा दिन है। Infosys, Mphasis, Tech Mah पर नजर रखें। फेड ने सितंबर में दरें घटाने के संकेत दिए है। अमेरिका में फोकस वाली कंपनियों को फायदा मिलेगा

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Big Stock Today: अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रेंट और BEL निफ्टी में शामिल होंगे। जिसके चलते ट्रेंट और BEL में खरीदारी बढ़ेगी।

Big Stock Today: फेड की तरफ से सितंबर में दरें घटाने के संकेत मिलने के बाद आज भारतीय बाजार की शुरुआत शानदार रही है। निफ्टी 24900 के पार निकलने में कामयाब रहा। वहीं सेंसेक्स भी 81,480 के स्तर पर पहुंचा। जबकि बैंक निफ्टी 51,112 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल रहें। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।

IT शेयरों पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि आज आईटी शेयरों के लिए आज बड़ा दिन है। Infosys, Mphasis, Tech Mah पर नजर रखें। फेड ने सितंबर में दरें घटाने के संकेत दिए है। अमेरिका में फोकस वाली कंपनियों को फायदा मिलेगा।

PERSISTENT SYSTEMS


अनुज का कहना है कि IT शेयरों में अच्छा एक्शन संभव है जिसके चलते वह PERSISTENT SYSTEMS के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि पिछले 3 हफ्तों से शेयर में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला। करीब 3 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। दो दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली है।

SAMVARDHANA MOTHERSON

अनुज SAMVARDHANA MOTHERSON के शेयर पर भी बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि शेयर में जोरदार मोमेंटम दिखा। लगातार 5वें महीने तेजी जारी है। स्टॉक ने करीब 7 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। शुक्रवार को करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। भाव नए शिखर के रेंज में पहुंचा है।

जाइडस (RED)

अनुज सिंघल जाइडस पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि Teva को Asacol HD के जेनरिक वर्जन को USFDA से मंजूरी मिली है। दवा का इस्तेमाल अल्सेरेटिव कोलाइटिस के इलाज के लिए होता है। इस बीच जैफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जाइडस के रेवेन्यू में Asacol HD का 3-4% हिस्सा है। जाइडस के FY24 EBITDA में Asacol HD का 8-10% हिस्सा है। FY26E में Asacol रेवेन्यू और EBITDA में योगदान 1%/3% घट सकता है।

निफ्टी में बदलाव वाले शेयर (green)

अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रेंट और BEL निफ्टी में शामिल होंगे। जिसके चलते ट्रेंट और BEL में खरीदारी बढ़ेगी। अनुज के मुताबिक इन दोनों स्टॉक्स पर नजर रखनी चाहिए।

 

दिसंबर अंत तक निफ्टी हासिल कर सकता है 27,272 का टारगेट, IT, मेटल, तेल-गैस, चुनिंदा केमिकल शेयरों में बड़ी रैली मुमकिन- अनुज सिंघल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।