Get App

Bikaji Foods Share Price: भुजिया कंपनी के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, अभी और कितनी तेजी की है गुंजाइश?

Bikaji Foods Share Price: भुजिया नमकीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीकाजी फूड्स के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी रॉकेट बन गए। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 दिन भर रेड और ग्रीन जोन में झूलते रहे और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुए तो दूसरी तरफ बीकाजी फूड्स के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 4:50 PM
Bikaji Foods Share Price: भुजिया कंपनी के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, अभी और कितनी तेजी की है गुंजाइश?
ऑर्गेनाइज्ड एथनिक स्नैक्स मार्केट में Bikaji Foods तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है और इसका 9 फीसदी मार्केट पर कब्जा है। वहीं फैमिली पैक्स के मामले में 60 फीसदी हिस्सेदारी के साथ यह लीडर है।

Bikaji Foods Share Price: भुजिया नमकीन बनाने वाली दिग्गज कंपनी बीकाजी फूड्स के शेयर आज सुस्त मार्केट में भी रॉकेट बन गए। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 दिन भर रेड और ग्रीन जोन में झूलते रहे और दिन के आखिरी में रेड जोन में बंद हुए तो दूसरी तरफ बीकाजी फूड्स के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इसके शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 3.92 फीसदी उछलकर 747.95 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में कुछ नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में यह 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 728.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके शेयरों में घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के रुझान ने चाबी भरी है जिसने इसकी कवरेज शुरू की है।

Bikaji Foods को लेकर ब्रोकरेज का क्या है रुझान

नुवामा ने बीकाजी फूड्स की 885 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है। नुवामा का मानना है कि इसके मेन्यू को देखते हुए ग्रोथ की काफी गुंजाइश दिख रही है। देश में स्नैक्स मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसका दबदबा इस मार्केट में तगड़ा है। ऑर्गेनाइज्ड एथनिक स्नैक्स मार्केट में बीकाजी तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है और इसका 9 फीसदी मार्केट पर कब्जा है। वहीं फैमिली पैक्स के मामले में 60 फीसदी हिस्सेदारी के साथ यह लीडर है। राजस्थान, असम और बिहार में तो इसका जलवा सबसे अधिक है। ब्रोकरेज के मुताबिक एथनिक स्नैक्स की बढ़ती लोकप्रियता और अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के कंसालिडेशन से आने वाले वर्षों में बीकाजी की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

एक साल में कैसी रही बीकाजी फूड्स के शेयरों की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें