अगर Fed ने रेट 4.5% तक बढ़ाया तो शेयर मार्केट 20% गिर सकते हैं, बिलियनेयर इनवेस्टर Ray Dalio ने दी चेतावनी

फेडरल रिजर्व ने इस साल इंटरेस्ट रेट 1980 के दशक के बाद सबसे तेजी से बढ़ाया है। अगले हफ्ते इंटरेस्ट रेट में लगातार तीसरी बार 0.75 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। इससे इंटरेस्ट रेट बढ़कर 3-3.25 फीसदी हो जाएगा

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 1:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dalio ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के फाउंडर हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा हेज फंड है।

बिलियनेयर इनवेस्टर Ray Dalio ने अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve इंटरेस्ट रेट करीब 4.5 फीसदी तक बढ़ा देता है तो शेयर बाजारों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आ सकती है। Dalio ब्रिजवाटर एसोसिएट्स के फाउंडर हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा हेज फंड है।

डालियो की यह चेतावनी तब आई है जब अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा उम्मीद से ज्यादा आने की वजह से शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रखेगा।

डालियो ने 14 सितंबर को लिंक्डइन के एक पोस्ट में कहा कि इकोनॉमी में गिरावट आना तय है, क्योंकि प्राइवेट सेक्टर क्रेडिट सुस्त बना हुआ है, जबकि प्राइवेट स्पेंडिंग में गिरावट आ रही है। उन्होंने लिखा, "अभी मार्केट अगले 10 साल में अमेरिका में इनफ्लेशन 2.6 फीसदी मानकर चल रहा है। मेरा मानना है कि लंबी अवधि में यह करीब 4.5 से 5 फीसदी रहेगा। यह तब होगा जब कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा।"


यह भी पढ़ें : Fitch ने FY23 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 7% किया, अमेरिका-यूरोप में मंदी पर कही ये बड़ी बातें

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में यील्ड कर्व तब तक अपेक्षाकृत फ्लैट बना रहेगा जब तक इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने कहा, "इसका मतलब यह है कि इनफ्लेशन रेट फेडरल रिजर्व और लोगों के अनुमान से बहुत ज्यादा रहेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ेगा। दूसरे बाजार नीचे जाएंगे। इकोनॉमी में उम्मीद से ज्यादा कमजोरी आएगी।"

फेडरल रिजर्व ने इस साल इंटरेस्ट रेट 1980 के दशक के बाद सबसे तेजी से बढ़ाया है। अगले हफ्ते इंटरेस्ट रेट में लगातार तीसरी बार 0.75 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। इससे इंटरेस्ट रेट बढ़कर 3-3.25 फीसदी हो जाएगा। अभी इंटरेस्ट रेट 2.25-2.5 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।