Get App

Pharma Stocks: मुनाफे में 4 गुना उछाल, तगड़ी ग्रोथ का अनुमान, दोहरे सपोर्ट पर 3% चढ़ा फार्मा शेयर

Pharma Stocks: इस फार्मा कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़ा और कंपनी ने इस वित्त वर्ष के आने वाले महीने में बेहतर ग्रोथ के अनुमान जाहिर किए तो शेयरों को सपोर्ट मिला। इस दोहरे सपोर्ट पर फार्मा कंपनी के शेयर 3% से अधिक उछल पड़े। जानिए कि कंपनी के लिए जून तिमाही कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 1:27 PM
Pharma Stocks: मुनाफे में 4 गुना उछाल, तगड़ी ग्रोथ का अनुमान, दोहरे सपोर्ट पर 3% चढ़ा फार्मा शेयर
जून तिमाही में Biocon का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर चार गुना से अधिक बढ़कर ₹31.4 करोड़ से ₹141 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹4,336 करोड़ हो गया। (File Photo- Pexels)

Biocon Share Price: दिग्गज फार्मा कंपनी बायोकॉन के शेयर जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर आज 3% से अधिक उछल पड़े। इस वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा चार गुना से अधिक हुआ तो इसके शेयरों ने जश्न मनाया। इसे कंपनी की इस वित्त वर्ष के आने वाले महीनों में ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश से सपोर्ट मिला। शेयरों की इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.31% की बढ़त के साथ ₹439.05 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.49% उछलकर ₹439.85 तक पहुंच गया था।

Biocon Q1 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में बायोकॉन का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर चार गुना से अधिक बढ़कर ₹31.4 करोड़ से ₹141 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹4,336 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी जून तिमाही में कंपनी मजबूत हुई। इसका ईबीआईटीडीए इस दौरान 0.6% बढ़कर ₹847.2 करोड़ हो गया तो EBITDA मार्जिन 19.43% से बढ़कर 19.54% हो गया।

जून तिमाही में बायोकॉन के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बायोफार्मा बिजनेस रहा। इस बिजनेस का रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹3,615 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के बायोसिमिलर बिजनेस का रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹2,855 करोड़ और जेनेरिक दवाओं से रेवेन्यू 21% बढ़कर ₹760 करोड़ हो गया। कंपनी का कहना है कि नए बायोसिमिलर और जेनेरिक प्रोडक्ट लॉन्च होने से यह बढ़त मिली। हालांकि, कंपनी के सर्विसेज बिजनेस में दबाव दिखा और इस सेगमेंट का रेवेन्यू 16% घटकर ₹736 करोड़ रुपये रह गया। बैलेंस शीट मजबूत करने की रणनीति के चलते कंपनी का ब्याज पर खर्च 23% घटकर ₹213 करोड़ रह गया तो रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर खर्च 17% बढ़कर ₹240 करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें