Get App

Biocon Share Price: एक खास इंजेक्शन को कनाडा में मंजूरी, फटाक से ढहते मार्केट में भी 4% उछले शेयर

Biocon Share Price: एक तरफ सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती कारोबार में 1-1% से अधिक टूट गए तो दूसरी तरफ फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी बायोकॉन के शेयर 4% से अधिक उछल पड़े। बायोकॉन के शेयरों में यह तेजी हेल्थ कनाडा से एक इंजेक्शन को मिली मंजूरी के चलते आई। जानिए क्या है इसमें खास जिसने कमजोर मार्केट में भी शेयरों की चमक बढ़ा दी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 11, 2026 पर 4:14 PM
Biocon Share Price: एक खास इंजेक्शन को कनाडा में मंजूरी, फटाक से ढहते मार्केट में भी 4% उछले शेयर
मार्च 2026 तिमाही में Biocon का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 56.8% गिरकर ₹198.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2.3% उछलकर ₹4,516.6 करोड़ पर पहुंच गया।

Biocon Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी बायोकॉन के शेयरों में आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच शांति को लेकर सहमति नहीं बनने पर कच्चे तेल में उबाल ने स्टॉक मार्केट को झुलसा दिया है तो दूसरी तरफ कनाडा में एक इंजेक्शन को मंजूरी मिलने पर बायोकॉन के शेयर चमक उठे। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 2.61% की बढ़त के साथ ₹390.50 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.06% उछलकर ₹396.00 तक पहुंच गया था।

Biocon के किस इंजेक्शन को मिली है मंजूरी?

बायोकॉन ने आज 11 मई को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि इसके 50 एमजी और 100 एमजी के माइकेफंजिन इंजेक्शन को हेल्थ कनाडा से मंजूरी मिल गई है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल वयस्कों और चार महीने से अधिक उम्र के बच्चों में कैंडिडेमिया यानी खून में इंफेक्शन, कैंडिडायसिस यानी मुंह, स्किन और वजाइना में इंफेक्शन, कैंडिडा पेरिटोनाइटिस यानी पेट के जानलेवा इंफेक्शन और फोड़े से निकले पस से जुड़े इंफेक्शन के इलाज में होता है। कैंडिडेमिया की बात करें तो यह कैंडिडा यीस्ट के चलते होता है और खून में गंभीर इंफेक्शन है।। अमेरिका में खून में इंफेक्शन से जुड़े मामलों में चौथी सबसे बड़ी वजह ये ही और इसमें मृत्यु दर भी काफी अधिक है, जो 22% से 75% तक हो सकती है।

कैसी ही बायोकॉन की मार्च तिमाही?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें