Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

Birlasoft के स्टॉक में NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 540 के स्ट्राइक वाली पुट 21.60 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 29 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 04, 2024 पर 12:18 PM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई
Laurus Labs पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 491 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी तीन सौ प्वाइंट फिसलकर 24000 के नीचे पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी दबाव नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है। डर का INDEX INDIA VIX 8% चढ़ गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने बिड़ला सॉफ्ट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने बीपीसीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने ने चार्ट के चमत्कार के लिए गोदरेज प्रॉपर्टीज पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने लॉरस लैब्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Birlasoft

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने Birlasoft स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 540 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 21.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 29 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 16 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः BPCL

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने BPCL पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि BPCL में 304 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 300-294 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 312 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें