Get App

Stock Market Crash: ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 989 अंक फिसला, निफ्टी 25600 पर; निवेशकों ने गंवाए ₹2 लाख करोड़

Stock Market Crash: निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, JSW स्टील, टाइटन, हिंडाल्को, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो, HCL टेक, इंफोसिस और TCS टॉप लूजर्स रहे

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 4:15 PM
Stock Market Crash: ब्लैक फ्राइडे, सेंसेक्स 989 अंक फिसला, निफ्टी 25600 पर; निवेशकों ने गंवाए ₹2 लाख करोड़
निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में सबसे ज्यादा लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आईटी शेयरों में दिखी।

भारतीय शेयर बाजारों में 27 नवंबर को जबरदस्त गिरावट रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 989.33 अंकों की गिरावट के साथ 83,339.26 पर और निफ्टी 277.30 अंकों की गिरावट के साथ 25,607.20 पर सेटल हुआ। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। दिन में सेंसेक्स पिछले बंद भाव से 1120.26 अंक तक लुढ़का और 83,208.33 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी 318.6 अंक तक टूटकर 25,565.90 के लो तक गया।

गुरुवार, 26 नवंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 515.20 लाख करोड़ रुपये था। शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद यह 513.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया। यानि कि 2.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी।

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेज में सबसे ज्यादा लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट IT शेयरों में दिखी। निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, JSW स्टील, टाइटन, हिंडाल्को, SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, बजाज ऑटो, HCL टेक, इंफोसिस और TCS टॉप लूजर्स रहे।

एक दिन पहले कैसी रही थी चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें