बिहार में औद्योगिक विकास की तस्वीर बदलने की कोशिश तेज हो रही है। राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में देश की कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIADA) के मुताबिक, उसके औद्योगिक क्षेत्रों में 40 बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। इनमें करीब 21600 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से लगभग 23000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। अडानी पावर से लेकर हल्दीराम, मदर डेयरी, ITC, अमूल और कई बड़ी सीमेंट कंपनियों की परियोजनाएं इस औद्योगिक विस्तार का हिस्सा हैं।
