Get App

Bosch Ltd: हर शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, स्प्लिट भी होगा स्टॉक; रिकॉर्ड डेट 23 दिसंबर तय

Bosch Ltd: स्टॉक स्प्लिट के तहत बॉश का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 24 दिसंबर है। शेयर में 27 ​नवंबर को हल्की तेजी है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है

Ritika Singhअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 3:46 PM
Bosch Ltd: हर शेयर पर 3 नए शेयर मिलेंगे फ्री, स्प्लिट भी होगा स्टॉक; रिकॉर्ड डेट 23 दिसंबर तय
Bosch Ltd, जर्मनी की Robert Bosch GmbH की इंडिया यूनिट है।

Bosch Ltd का स्टॉक स्प्लिट होने वाला है। साथ ही कंपनी बोनस शेयर भी बांटने जा रही है। इन दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट 23 दिसंबर 2026 तय की गई है। Bosch Ltd, जर्मनी की मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी Robert Bosch GmbH की इंडिया यूनिट है। भारत में बॉश, मोबिलिटी सॉल्यूशंस, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर गुड्स और एनर्जी एंड बिल्डिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी और सर्विसेज की सप्लाई करती है। जर्मनी की बॉश रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव सप्लायर है। यह स्पार्क प्लग से लेकर ऑटोमेटेड ड्राइविंग सॉफ्टवेयर तक सब कुछ बनाती है।

सबसे पहले बात करते हैं स्टॉक स्प्लिट की। इसके तहत बॉश का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। स्टॉक स्प्लिट में एक कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है। निवेशकों के निवेश की कुल वैल्यू नहीं बदलती। इस कदम का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है। बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं।

बोनस इश्यू का रेशियो

स्टॉक के 5 छोटे टुकड़ों में टूटने के बाद बॉश लिमिटेड अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू के 3 नए शेयर बोनस के तौर पर देगी। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 24 दिसंबर है। इनमें 28 दिसंबर से ट्रेडिंग की जा सकेगी। इससे पहले कंपनी ने साल 1986 में बोनस शेयर दिए थे। उस वक्त शेयरहोल्डर्स को हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर फ्री मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें