Get App

Worli Jetty की बदलेगी तस्वीर: रेमंड लिमिटेड बनाएगी हेलीपैड, VVIP मूवमेंट और मेडिकल इमरजेंसी में होगा इस्तेमाल!

मुंबई के वर्ली जेटी को हेलीपैड में बदला जाएगा। BMC ने इसके लिए रेमंड लिमिटेड को चुना है। कंपनी 15 साल तक इसका संचालन करेगी। इस हेलीपैड का इस्तेमाल सुरक्षा, आपदा राहत, मेडिकल इमरजेंसी और VVIP मूवमेंट के लिए भी किया जाएगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 2:34 PM
Worli Jetty की बदलेगी तस्वीर: रेमंड लिमिटेड बनाएगी हेलीपैड, VVIP मूवमेंट और मेडिकल इमरजेंसी में होगा इस्तेमाल!
मुंबई की वर्ली जेटी पर 15 साल के समझौते के तहत रेमंड हेलीपैड बनाएगी और उसका संचालन करेगी।

मुंबई में अब समुद्र के किनारे हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ान भरने की सुविधा तैयार की जाएगी। इसके लिए वर्ली जेटी को हेलीपैड में बदला जाएगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इस काम के लिए रेमंड लिमिटेड (Raymond Limited) को चुना है।

रेमंड अगले 15 साल तक इस हेलीपैड को चलाएगी। इसका इस्तेमाल सुरक्षा, समुद्र के किनारे निगरानी, आपदा के समय मदद पहुंचाने और मरीजों को इमरजेंसी में ले जाने जैसे कामों के लिए किया जाएगा।

जेटी पर बनेंगी नई फैसिलिटी

वर्ली जेटी को पहले मुंबई कोस्टल रोड प्रोजेक्ट के दौरान वर्ली डेयरी के सामने बनाया गया था। अब इस ढांचे को हेलीकॉप्टर उतारने और उड़ान भरने के लायक बनाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें