Get App

असम को बड़ी सौगात: ₹2,014 करोड़ की लागत से सिलचर में बनेगा नया एयरपोर्ट, बराक घाटी को मिलेगी नई उड़ान!

असम के सिलचर के डोलू में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2,014 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे बराक घाटी और आसपास के राज्यों में हवाई सफर आसान होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 27, 2026 पर 3:07 PM
असम को बड़ी सौगात: ₹2,014 करोड़ की लागत से सिलचर में बनेगा नया एयरपोर्ट, बराक घाटी को मिलेगी नई उड़ान!
असम के सिलचर में 2,014 करोड़ रुपये की लागत से नया एयरपोर्ट बनेगा, जिससे बराक घाटी में हवाई सफर और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

असम के सिलचर में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 2,014 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह एयरपोर्ट डोलू में बनेगा। इससे दक्षिणी असम और आसपास के पूर्वोत्तर राज्यों में हवाई सफर आसान होगा। नया एयरपोर्ट बनने से बराक घाटी में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां आने वाले लोग चाय के बागान, प्राकृतिक नजारे और स्थानीय संस्कृति को आसानी से देख सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) तैयार करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 25 नवंबर को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। अभी सिलचर का एयरपोर्ट रक्षा और आम यात्रियों, दोनों के इस्तेमाल में है। यहां जगह कम होने के कारण विमानों के संचालन में दिक्कतें आती हैं। नया एयरपोर्ट बनने से इन परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी।

एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं मिलेंगी

डोलू में बनने वाले एयरपोर्ट पर एयरबस A-320 जैसे बड़े यात्री विमान भी उतर सकेंगे। यहां यात्रियों और विमानों के लिए कई सुविधाएं होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें