देश के कई हिस्सों में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 और 28 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में भी 27 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है।
