BLS इंटरनेशनल सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी BLS इंटरनेशनल FZE को iDATA के अधिग्रहण के लिए टर्किश रेगुलेटरी की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 20 जुलाई तक इस अधिग्रहण के पूरा होने की उम्मीद जताई है। जनवरी 2024 में ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन कंपनी BLS इंटरनेशनल सर्विसेज ने घोषणा की थी कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी ने लगभग 450 करोड़ रुपये में iDATA में 100 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर परचेज एग्रीमेंट किए हैं। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में BLS इंटरनेशनल सर्विसेज के शेयरों में 1.39 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 378.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
