Blue Star Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच ब्लू स्टार के शेयरों में बिकवाली की आंधी चली जिसमें यह 1% से अधिक टूट गया। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अभी भी रेड जोन में हैं। हालांकि ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल इसे लेकर बुलिश है और इसकी कवरेज शुरू की है लेकिन अभी तो न्यूट्रल रेटिंग ही दी है। इसी वजह से निवेशकों ने अधिक जोश नहीं दिखाया। आज बीएसई पर यह 1.97% की गिरावट के साथ ₹1749.65 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.34% फिसलकर ₹1725.00 तक आ गया था। ओवरऑल बात करें तो इसे कवर करने वाले 24 एनालिस्ट्स में से 10 ने इसे खरीदारी, 9 ने होल्ड और 5 ने सेल रेटिंग दी है।
