BMC Budget : बृहन्मुंबई महानगरपालिका आज पेश करेगी बजट, जानिए किन कंपनियों पर पड़ सकता है असर

2026-27 BMC Budget : BMC देश की सबसे अमीर नगरपालिकाओं में शामिल है। सबसे ज्यादा बजट वाली नगरपालिका में से एक है। 2023-24 में BMC ने 52,554 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। 2024-25 में इसका बजट 65,181 करोड़ रुपए का था। वहीं, 2025-26 में इसने 74,427 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
2026-27 BMC Budget: अगर आज के बजट में मेट्रो नेटवर्क बढ़ने का फैसला लिया जाता है तो सीमेंस इंडिया, L&T और ब्लू स्टार को फायदा होगा

2026-27 BMC Budget : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) आज अपना 2026-27 का बजट पेश करने वाली है। इंफ्रा कैपेक्स एलोकेशन पर पूरे बाजार की नजर है। पिछले साल 43,162 करोड़ रुपए का कैपेक्स एलोकेशन किया गया था जनवरी 2026 तक BMC ने 19,500 करोड़ रुपए खर्च किया है। अभी मुंबई में कई अहम प्रोजेक्ट पर काम जारी है। कोस्टल रोड और गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड पर काम जारी है।

इस बार कोई नई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट घोषित किए जाने की संभावना नहीं है। इसके बजाय, पहले से चल रही बड़ी परियोजनाओं जैसे गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड सुरंग परियोजना और मुंबई कोस्टल रोड के उत्तरी चरण के लिए अधिक धन आवंटित किए जाने की उम्मीद है।

BMC का बजट अहम क्यों?


BMC देश की सबसे अमीर नगरपालिकाओं में शामिल है। सबसे ज्यादा बजट वाली नगरपालिका में से एक है। 2023-24 में BMC ने 52,554 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। 2024-25 में इसका बजट 65,181 करोड़ रुपए का था। वहीं, 2025-26 में इसने 74,427 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

BMC की दमदार FD

मार्च 2024 में BMC की एफडी 82737 करोड़ रुपए की थी। वही, मार्च 2025 में ये 79498 करोड़ रुपए की और मार्च 2026 में 81449 करोड़ रुपए की एफडी थी।

BMC फोकस्ड कंपनियां

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग : यह वेस्ट मैनेजमेंट में मुंबई की बड़ी कंपनी है।

अशोका बिल्डकॉन : इसने मिठी रिवर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में अदानी के साथ JV कर रखा है। मिठी रिवर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की वैल्यू 1,816 करोड़ रुपए है।

कंपनी को मुंबई में रोड और ब्रिज के लिए 447 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

जे कुमार इंफ्रा : मुंबई इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में इसकी अहम भूमिका है।

क्रिस्टल इंटीग्रेटेड : यह फैसिलिटी मैनेजमेंट की बड़ी प्लेयर है।

अगर आज के बजट में मेट्रो नेटवर्क बढ़ने का फैसला लिया जाता है तो सीमेंस इंडिया, L&T और ब्लू स्टार को फायदा होगा। वहीं, बजट में डाटा सेंटर्स पर फोकस होने पर लोढ़ा डेवलपर्स और अनंतराज को फायदा होगा।

 

 

Metal stocks : मेटल शेयरों में जोरदार तेजी,नए शिखर के करीब मेटल इंडेक्स,जानिए किन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।