लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनी EIH के शेयरों आज बोर्ड की बैठक से पहले खरीदारी का जोरदार रुझान दिख रहा है। ओबेरॉय ग्रुप (Oberoi Group) की फ्लैगशिप कंपनी ईआईएच के बोर्ड की आज बैठक होनी है जिसमें कंपनी के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने के प्रस्ताव पर विचार होगा। एक्सचेंज फाइलिंग में इस खुलासे पर ईआईएच के शेयर रॉकेट बन गए। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 4 फीसदी से अधिक उछल गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई है लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल BSE पर यह 4.21 फीसदी की बढ़त के साथ 444.55 रुपये के भाव (EIH Share Price) पर है।
