Sprayking Bonus Share: ब्रास कंपोनेंट्स और पार्ट्स बनाने वाली कंपनी स्प्रेकिंग लिमिटेड ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड की बैठक आज एक जुलाई को हुई, जिसमें इक्विटी शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी गई। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 2.35 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 211.36 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 60.04 रुपये और 52-वीक लो 29.60 रुपये है।
