Get App

Bosch के शेयर में है बहुत जान, UBS ने 'सेल' से सीधा 'बाय' कर दी रेटिंग; कीमत 4% उछली

Bosch Share Price: ब्रोकरेज का कहना है कि बॉश के पोर्टफोलियो में हाल में हुए बदलाव से कंपनी में निवेश का मामला और मजबूत हुआ है। अभी बॉश लिमिटेड के शेयर को 5 एनालिस्ट कवर कर रहे हैं। इनमें से 3 ने 'बाय' रेटिंग दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 4:08 PM
Bosch के शेयर में है बहुत जान, UBS ने 'सेल' से सीधा 'बाय' कर दी रेटिंग; कीमत 4% उछली
Bosch Ltd, जर्मनी की मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी Robert Bosch GmbH की इंडिया यूनिट है।

बॉश लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 12 जून अच्छा रहा। दिन में शेयर की कीमत में पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर भाव 39463 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 39000 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल ब्रोकरेज फर्म UBS ने शेयर को डबल अपग्रेड किया है। रेटिंग 'सेल' से बढ़ाकर सीधा 'बाय' कर दी है। टारगेट प्राइस 27920 रुपये से बढ़ाकर 45530 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

Bosch Ltd, जर्मनी की मल्टीनेशनल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी Robert Bosch GmbH की इंडिया यूनिट है। भारत में बॉश, मोबिलिटी सॉल्यूशंस, इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, कंज्यूमर गुड्स और एनर्जी एंड बिल्डिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी और सर्विसेज की सप्लाई करती है। जर्मनी की बॉश रेवेन्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव सप्लायर है। दुनिया भर में चलने वाले लगभग सभी 1.5 अरब व्हीकल्स में बॉश के पुर्जे इस्तेमाल किए जाते हैं। यह स्पार्क प्लग से लेकर ऑटोमेटेड ड्राइविंग सॉफ्टवेयर तक सब कुछ बनाती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि बॉश के पोर्टफोलियो में हाल में हुए बदलाव से कंपनी में निवेश का मामला और मजबूत हुआ है। UBS ने चेसिस सिस्टम्स बिजनेस के अधिग्रहण को वैल्यू बढ़ाने वाला एक अहम कारण बताया है और कहा है कि हाल ही में घोषित जॉइंट वेंचर्स से और बूस्ट मिल सकता है।

Bosch की वैल्यूएशन के आकलन के लिए नया फॉर्मूला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें