चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

BPCL के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 323 के स्ट्राइक वाली कॉल 5 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 8 से 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 12:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
City Union Bank पर मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IT शेयरों के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी ने रफ्तार पकड़ी। निफ्टी 24500 के पार निकल गया। सेंसेक्स पहली बार 80800 के पार निकल गया। सरकारी बैंक और एनर्जी शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने बीपीसीएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने एल्केम लैब पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंडिगो पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ ने सिटी यूनियन बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः BPCL

    Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने BPCL स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 323 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8 से 11 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Alkem Labs


    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Alkem Labs पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Alkem Labs में 5245 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 5375 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5185 रुपये पर लगाएं।

    TCS के नतीजों के बाद तीन ब्रोकरेजेज ने दी खरीदारी की सलाह, सिटी ने दी बिकवाली की राय

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Indigo

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Indigo पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indigo में 4362 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 4400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4334 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः City Union Bank

    मार्केट एक्सपर्ट सिद्धार्थ ने मिडकैप सेगमेंट से City Union Bank का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि City Union Bank के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 163 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।