Brandman Retail IPO Listing: इंटरनेशनल स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के सामान बेचने वाली ब्रांडमन रिटेल के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 114 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹176 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹183.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.98% का लिस्टिंग गेन (Brandman Retail Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹192.15 (Brandman Retail Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 9.18% मुनाफे में हैं।
