Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का अब ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट्स पर साफ दिखाई दे रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में इस महीने रिकॉर्ड उछाल देखने को मिला है। वहीं एशियाई शेयर बाजार 2022 के बाद की अपनी सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों के बीच महंगाई और ग्लोबल आर्थिक सुस्ती की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।
