हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर फ्री, रियल्टी फर्म 6 साल बाद अब फिर देगी बोनस शेयर; 17 जून रिकॉर्ड डेट

Brigade Enterprises Bonus Share: बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 18 जून है। 19 जून से इनमें ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी के मार्च 2026 के आखिर तक 1.5 लाख रिटेल शेयरहोल्डर थे

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 4:03 PM
Brigade Enterprises ने इससे पहले 2019 में बोनस शेयर बांटे थे।

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज बोनस शेयर दे रही है। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलने वाला है। रिकॉर्ड डेट 17 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 18 जून है। 19 जून से इनमें ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज ने इससे पहले 2019 में बोनस शेयर बांटे थे। उस वक्त शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया था।

Brigade Enterprises का शेयर 6 महीनों में 23 प्रतिशत कमजोर


BSE पर 12 जून को शेयर में तेजी है। शेयर 4.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 678.50 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी का मार्केट कैप करीब 16600 करोड़ रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। 6 महीनों में यह 23 प्रतिशत गिरा है। एक साल में कीमत 45 प्रतिशत नीचे आई है। 5 साल में भाव 143 प्रतिशत मजबूत हुआ है। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.11 प्रतिशत​ हिस्सेदारी थी।

कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा कर चुकी है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर 30 दिनों के अंदर डिविडेंड का पेमेंट कर दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है। Brigade Enterprises ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर 190.70 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय भी एक साल पहले के मुकाबले 0.59 प्रतिशत कम होकर 1,523.11 करोड़ रुपये पर आ गई। कंपनी के मार्च 2026 के आखिर तक 1.5 लाख रिटेल शेयरहोल्डर थे। इनके पास ब्रिगेड एंटरप्राइजेज की लगभग 4 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

USFDA के रडार पर Dabur: सिलवासा प्लांट के प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट अलर्ट, क्या बढ़ेगी निवेशकों की चिंता?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।