Get App

Britannia Q4 Results: हर शेयर पर ₹90.50 का डिविडेंड, ब्रिटानिया को ₹679 करोड़ का मुनाफा

Britannia Q4 Results: ब्रिटानिया के Q4 नतीजों में मुनाफा 21% बढ़ा और कंपनी ने ₹90.50 डिविडेंड का एलान किया है। रेवेन्यू और सालाना प्रदर्शन भी मजबूत रहा, लेकिन वेस्ट एशिया तनाव से आगे लागत पर असर पड़ सकता है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 07, 2026 पर 11:07 PM
Britannia Q4 Results: हर शेयर पर ₹90.50 का डिविडेंड, ब्रिटानिया को ₹679 करोड़ का मुनाफा
ब्रिटानिया का शेयर ₹102.50 यानी 1.77% बढ़कर ₹5,885.50 पर बंद हुआ।

Britannia Q4 Results: ब्रिटानिया ने मार्च तिमाही (Q4) में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.6% बढ़कर ₹679.68 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹559.13 करोड़ था।

कंपनी का रेवेन्यू ₹4,432.19 करोड़ से बढ़कर ₹4,718.92 करोड़ हो गया। वहीं प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹751.93 करोड़ से बढ़कर ₹785.11 करोड़ रहा।

पूरे साल का प्रदर्शन

31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में ब्रिटानिया का रेवेन्यू ₹17,942.67 करोड़ से बढ़कर ₹19,151.59 करोड़ हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें