Britannia Share price : ब्रिटानिया और बेल ग्रुप ने डेयरी प्रोडक्ट के लिए हुए अपने करार को आगे बढ़ा दिया है। इस करार के तहत कंपनी ने महाराष्ट्र के रांजणगांव में नया प्लांट लगाया है। नए प्लांट से कितनी बढ़ेगी डेयरी प्रोडक्ट की क्षमता इस पर कंपनी के MD वरुण बेरी और बेल ग्रुप की CEO, Cecile Beliot ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्रिटानिया-Bel ग्रुप में चीज (Cheese) मैन्युफैक्चरिंग के लिए हुआ करार बढ़ा दिया गया है। इस करार के तहत महाराष्ट्र के रांजणगांव में नया प्लांट लगाया जा रहा है। नए प्लांट पर 220 करोड़ रूपए का खर्च होगा। नए प्लांट से डेयरी प्रोडक्ट की क्षमता बढ़ेगी। उत्पादन क्षमता 6000 टन से बढ़कर 10,000 टन हो जाएगी। इस प्लांट से Cheese वेरायटी का उत्पादन होगा
ब्रिटानिया के MD वरुण बेरी ने इस बातचीत में बताया कि चीज (Cheese) बाजार में 25 फीसदी की CAGR ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले 5 में 25 फीसदी की CAGR ग्रोथ कायम रही है। नए प्रोडक्ट लॉन्च से बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है। उनका कहना है कि चीज सेगमेंट में 25 फीसदी की सालाना ग्रोथ रेट बरकरार रहेगी। वरुण बेरी ने आगे कहा कि मुंबई और दिल्ली कंपनी के लिए सबसे बड़े मार्केट हैं। QSR कंपनियों की वजह से चीज खाने का ट्रेंड बढ़ा है। बंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में भी अच्छी ग्रोथ संभव है।
उन्होंने आगे कहा कि चीज वैल्यू एडेड कैटेगरी का प्रोडक्ट है। इसमें डेयरी प्रोडक्ट से ज्यादा मार्जिन है। चीज में बहुत ज्यादा निवेश करना पड़ता है। इस सेगमेंट में 5-6 ही बड़े प्लेयर हैं। प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने पर कंपनी का फोकस है। चीज सेगमेंट में आगे बेहतर ग्रोथ संभव है।
बेल ग्रुप ( Bel group) के सीईओ सेसिल बेलियट (Cecile Beliot) ने इस बातचीत में कहा कि स्नैकिंग चीज कैटेगरी में ज्यादा विस्तार पर फोकस किया जा रहा है। नए प्रोडक्ट को बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है।
ब्रिटानिया की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर 12.30 बजे के आसपास ये शेयर 69.25 रुएए यानी 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ 6035 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 6,159.85 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 144,184 शेयर और मार्केट कैप 145,443 करोड़ रुपए पर दिख रहा है। 1 हफ्ते में ये शेयर 4.61 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 1 फीसदी से थोड़ी ज्यादा तेजी आई है। 3 महीने में इसने 4.86 फीसदी रिटर्न दिया है। 1 साल में ये शेयर 33.14 फीसदी भागा है। वहीं, 3 साल में इसने 55 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।