Get App

RBI के रेट HIKE से ब्रोकरेजेस को नहीं हुआ आश्चर्य, जानिये क्या कहते हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज

NOMURA ने RBI RATE HIKE पर कहा कि RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए दरें बढ़ाई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 9:32 AM
RBI के रेट HIKE से ब्रोकरेजेस को नहीं हुआ आश्चर्य, जानिये क्या कहते हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज
MS ने RBI RATE HIKE पर कहा कि दरें अगस्त तक प्री-कोविड लेवल 5.15% पर पहुंच सकती हैं

RBI के रेट HIKE से ब्रोकरेज सरप्राइज नहीं हैं। उनका कहना है कि आगे दरें आधा परसेंट और बढ़ सकती हैं। दिग्गज बैंकर उदय कोटक बोले महंगाई से लड़ाई जरूरी है और अब कर्ज और महंगा होगा। RBI ने रेपो रेट 0.4% बढ़ाकर 4.40% किया है। CRR भी 0.5% बढ़ाकर 4.50% किया है। MPC के सभी सदस्य दरें बढ़ाने के पक्ष में रहे। माना जा रहा है कि CRR बढ़ने से 87,000 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी वापस आएगी।

RBI ने बुधवार 4 मई को बाजार से लेकर कारोबार तक सबको चौंका दिया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया की ब्याज दरें बढ़ाने का वक्त आ गया है। RBI ने एक झटके में रेपो रेट में 0.40% की बढ़ोतरी कर दी और इसी के साथ रेपो रेट 4.4% पर पहुंच गया।

बता दें कि रेपो रेट वो दर होती है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेते हैं। इसका मतलब ये है कि अब बैंकों को RBI से महंगा कर्ज मिलेगा और बदले में बैंक अब आपका लोन महंगा करेंगे। यही नहीं RBI ने CRR यानी कैश रिजर्व रेश्यो भी 0.5% बढ़ा दिया है। इसका मतलब ये है कि अब बैंकों को RBI के पास ज्यादा पैसा जमा करना होगा और उनके पास लोन बांटने के लिए पहले के मुकाबले कम पैसा रहेगा।

Brokerages on RBI RATE HIKE

सब समाचार

+ और भी पढ़ें