Get App

Eicher Motors नतीजों के बाद 3% उछला, दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें मुनाफावसूली करें या होल्ड

EICHER MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल-वेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 3,553 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि हंटर लॉन्च से कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी नजर आई है। 2023 में मार्जिन और मार्केट शेयर टॉप लेवल पर पहुंच सकते हैं। इस साल बजाज ऑटो के Triumph लॉन्च और 2024 में हीरो के Harley लॉन्च पर कंपनी की नजर रहेगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 15, 2023 पर 11:17 AM
Eicher Motors नतीजों के बाद 3% उछला, दिग्गज ब्रोकरेजेज से जानें मुनाफावसूली करें या होल्ड
EICHER MOTORS पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का टारगेट प्राइस घटाकर ब्रोकरेज ने 4,007 रुपये प्रति शेयर तय किया है

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.4 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी को तीसरी तिमाही में 740.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 456.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। तीसरी तिमाही में Eicher Motors का रेवेन्यू में सालाना आधार पर 29.2 प्रतिशत बढ़ा। इस अवधि में रेवन्यू 3,721 करोड़ रुपए रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 2,881 करोड़ रुपए रही थी। कल नतीजे जारी होने के बाद आज इस दिग्गज स्टॉक पर ब्रोकरेज ने अपना नजरिया जारी किया है। सिटी, जेफरीज और सीएलएसए ने स्टॉक पर बुलिश राय दी है।

वहीं कल जारी हुए कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद आये हैं। आज सुबह 9.52 बजे के करीब ये स्टॉक करीब 3 प्रतिशत या 93 रुपये चढ़कर 3268.60 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON EICHER MOTORS

MORGAN STANLEY ON EICHER MOTORS

सब समाचार

+ और भी पढ़ें