Get App

INDUSIND BANK नतीजों के बाद 1% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

INDUSIND BANK पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसका मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। बैंक की रिटेल डिपॉजिट ग्रोथ अच्छी रही और अपने समकक्ष बैकों से बेहतर भी रही। बैंक के सीईओ के एक्सटेंशन पर क्लियरिटी आने से री-रेटिंग में आसानी होगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 9:47 AM
INDUSIND BANK नतीजों के बाद 1% से ज्यादा टूटा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड
INDUSIND BANK पर क्रेडिट सुईस ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 1,430 रुपये तय किया है

इंडसइंड बैंक (INDUSIND BANK) के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। Q3 में बैंक का मुनाफा 69% बढ़ा। ब्याज से कमाई भी 18% से ज्यादा बढ़ी। तीसरी तिमाही में मार्जिन 10 तिमाहियों के शिखर पर पहुंची। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही यानी कि दिसंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 68.7% बढ़कर 1,959 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 1,161.3 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में बैंक की NII 18.5% बढ़कर 4,495.3 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक की NII 3,793.6 करोड़ रुपये रही थी। नतीजों के बाद स्टॉक पर जानते हैं ब्रोकरेज की निवेश राय-

आज शुरुआती कारोबार में सुबह 9.43 बजे ये बैंकिंग स्टॉक 1.12 प्रतिशत या 13.75 रुपये टूटकर 1209.25 के स्तर पर कोराबार करता हुआ दिखा।

BROKERAGES ON INDUSIND BANK

JEFFERIES ON INDUSIND BANK

सब समाचार

+ और भी पढ़ें