Get App

ONGC के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बुलिश हुए ब्रोकरेजेज, स्टॉक में 53% अपसाइड की जताई उम्मीद

ONGC का दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 11,045 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा रहा। इसमें 26 प्रतिशत की बढ़त हुई। पिछले साल भर तीसरी तिमाही में कंपनी को 8,764 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का स्टैंडअलोन रेवन्यू दिसंबर तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़कर 38,583 करोड़ रुपये रहा। साल भर पहले की तीसरी तिमाही में रेवन्यू 28,473 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 16, 2023 पर 11:10 AM
ONGC के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद बुलिश हुए ब्रोकरेजेज, स्टॉक में 53% अपसाइड की जताई उम्मीद
ONGC पर प्रभुदास लीलाधर 190 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी की रेटिंग बनाए रखी है। उनका कहना है कि केजी98/2 फील्ड के चालू होने से कंपनी को फायदा होगा

सरकार द्वारा संचालित तेल और गैस सेक्टर की दिग्गज कंपनी ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation (ONGC) ने दिसंबर 2022 (Q3FY23) को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 11,045 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया। इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि साल भर पहले की समान अवधि में कंपनी को 8,764 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि तिमाही आधार पर देखें तो सितंबर तिमाही में मुनाफा 12,826 करोड़ रुपए से 14 प्रतिशत कम रहा। दिसंबर तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवन्यू 36 प्रतिशत बढ़कर 38,583 करोड़ रुपये रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवन्यू 28,473 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर रेवन्यू 38,321 करोड़ रुपये से एक प्रतिशत के मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा।

कंपनी ने नतीजे जारी करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक सप्लाई चैन में अनिश्चितताओं और बाधाओं ने कच्चे तेल और गैस के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

तीसरी तिमाही के नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज की ONGC के शेयर पर क्या है राय

CLSA | Rating: Buy | Target: Rs 225 | Upside: 53%

सब समाचार

+ और भी पढ़ें