Get App

शेयर बाजार बड़ी गिरावट के लिए तैयार, अमेरिकी फेड ने तैयार की जमीन

अमेरिका में महंगाई दर के चार दशकों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से फेडरल रिजर्व ने बॉन्ड खरीद मार्च तक बंद करने की घोषणा की है और मार्च से ब्याज दरें भी बढ़ना शुरू हो जाएंगी

Bhuwan Bhaskarअपडेटेड Jan 27, 2022 पर 11:19 AM
शेयर बाजार बड़ी गिरावट के लिए तैयार, अमेरिकी फेड ने तैयार की जमीन
Sensex सुबह 11 बजे 1000 अंक नीचे 56810 पर ट्रेड कर रहा था

भुवन भास्कर

मंगलवार (25 जनवरी) को शेयर बाजार अपनी शुरुआती गिरावट के बाद संभल कर धीरे-धीरे दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। इससे पहले 19 अक्टूबर को निफ्टी ने 18604 का उच्चतम स्तर छूने के बाद शुरू हुई गिरावट में लगभग 40 कारोबारी सत्रों के दौरान 2000 अंकों की गिरावट देखी थी। लेकिन 20 दिसंबर को 16410 का निचला स्तर छूने के बाद जो तेज रिकवरी आई उसमें निफ्टी महज 20 कारोबारी सत्रों में वापस पुराने उच्चतम स्तर के बिलकुल करीब पहुंच गया और जब ऐसा लग रहा था कि निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाई छू सकता है, तभी फिर से गिरावट शुरू हुई और सिर्फ 6 कारोबारी सत्रों में सूचकांक 1000 प्वाइंट टूट गया।

भले ही सोमवार को निफ्टी अपने निचले स्तर से करीब 450 अंकों का सुधार करते हुए 0.75% की बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन बाजार में निवेशकों का भरोसा डगमगाता दिख रहा है। इससे पहले हुई बड़ी गिरावट में निफ्टी ने 24 मार्च 2020 को 7511 का निचला स्तर छुआ था और उसके बाद पहली बार शेयर बाजार में करेक्शन का दौर दिख रहा है। ऐसे में यह सवाल तेज हो गया है कि क्या यह गिरावट खरीदने का मौका है या यह बाजार में गिरावट की शुरुआत है?

इस सवाल का जवाब बहुत कठिन नहीं है। भले ही इस गिरावट के लिए कोरोना की तीसरी लहर को जिम्मेदार ठहराया गया हो, लेकिन उसने सिर्फ एक ट्रिगर का काम किया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि शेयर बाजार अपने उच्चतम वैल्यूएशन पर चल रहे थे और लंबे समय से एक ‘हेल्दी करेक्शन’ की संभावना जताई जा रही थी। हालिया गिरावट से पहले कोटक म्यूचुअल फंड की एक स्टडी के अनुसार 2021-22 के दौरान मार्केट कैप और GDP का अनुपात 112% रहने का अनुमान है, जबकि पिछले 10-साल का औसत अनुपात 76% रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें