Share Market Rally: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े सैन्य हमले को टालने का ऐलान किया तो मार्केट में रौनक छा गई। कच्चे तेल की नरमी से इसे और सपोर्ट मिला। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 800 प्वाइंट्स से ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 24500 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त है। मार्केट पर आज ट्रेडिंग की टाइमिंग 10 मिनट बढ़ाने का भी असर दिख रहा है। आज से सेबी के नए ट्रेडिंग फ्रेमवर्क के तहत F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़कर 03:40 PM तक हो गया और स्टॉक्स के मामले में बात करें तो जिन स्टॉक्स की एफएंडओ होती है, सिर्फ उनका लेन-देन 03:40 तक हो सकेगा। सुबह वाली टाइमिंग पहले की ही तरह रहेगी।
