ग्रॉसरी यानि कि किराना सामान बेचने वाली अमेरिकी कंपनी क्रोगर अपने काम के तरीकों में AI को शामिल कर रही है। इसके चलते कंपनी अगले 3 सालों में लगभग 3,000 कॉरपोरेट रोल कम करने की योजना बना रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह बात क्रोगर के CEO ग्रेग फोरन ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में कही है। कंपनी के इस कदम के बारे में सबसे पहले ब्लूमबर्ग न्यूज ने खबर दी थी। फोरन ने मेमो में लिखा कि क्रोगर को एक जैसा काम दोबारा करने से बचना चाहिए और टेक्नोलॉजी के साथ तालमेल बिठाना चाहिए। नौकरियों में कटौती से कंपनी को कीमतें कम करने और स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों पर निवेश करने में मदद मिलेगी।
