Get App

Share Market Rally: वित्त मंत्री के बयान पर 1100 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex, इन 5 वजहों पर सवार Nifty 22700 के पार

Stock Market Rally: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 13 अक्टूबर को मार्केट में शानदार रौनक आई। शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मार्केट ने शानदार वापसी की। सेंसेक्स 1121 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 22700 के पार पहुंच गया। जानिए मार्केट में रौनक की पांच मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 3:59 PM
Share Market Rally: वित्त मंत्री के बयान पर 1100 प्वाइंट्स चढ़ा Sensex, इन 5 वजहों पर सवार Nifty 22700 के पार
एक कारोबारी दिन पहले 12 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 547.65 प्वाइंट्स यानी 0.76% की गिरावट के साथ 71,924.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 157.10 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 22,363.35 पर बंद हुआ था। आज ये फ्लैट खुले, फिर लाल हुए और फिर रिकवर होकर ऊपर भागे।

Share Market Rally: केंद्रीय वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पर चर्चा की बात कही तो शेयर मार्केट में बहार छा गई। जीडीपी ग्रोथ आउटलुक के अपग्रेड और वैल्यू बाइंग के दम पर मार्केट में रौनक पहले से ही थी लेकिन फिर वित्त मंत्री के बयान ने इसे और सहारा दे दिया। इस सपोर्ट पर सेंसेक्स आज इंट्रा-डे में 1100 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी भी 22700 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर स्मॉलकैप स्पेस में रौनक थोड़ी फीकी रही और निफ्टी मिडकैप 100 आज 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 शुरुआती गिरावट से उबरते हुए हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस रौनक में निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 13 अक्टूबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 1109.10 प्वाइंट्स यानी 1.54% की बढ़त के साथ 73,073.88 और निफ्टी भी 358.60 प्वाइंट्स यानी 1.60% की मजबूती के साथ 22,721.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1120.99 प्वाइंट्स चढ़कर 73,045.67 और निफ्टी 358.60 प्वाइंट्स उछलकर 22,721.95 तक पहुंच गया था।

Stock Market Rally: ये है वजह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान से सपोर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि सरकार लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पर सभी पक्षों की राय सुनना चाहेगी। इसने मार्केट में जोश भर दिया। वित्त मंत्री ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कहा कि बजट की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सरकार किन सुझावों पर विचार करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें