Get App

धनतेरस से पहले ₹7 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex 2009 प्वाइंट्स मजबूत, Nifty 24537 पर बंद, ये रहे टॉप गेनर-लूजर

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज लगातार छठे कारोबारी दिन मार्केट में रौनक रही। धनतेरस के एक दिन पहले आज सेंसेक्स 2009 प्वाइंट्स मजबूत हुआ तो निफ्टी 10 अगस्त के बाद 24500 के पार बंद हुआ। ब्रोडर लेवल पर भी शानदार रौनक रही और निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 4:07 PM
धनतेरस से पहले ₹7 लाख करोड़ बढ़ी दौलत, Sensex 2009 प्वाइंट्स मजबूत, Nifty 24537 पर बंद, ये रहे टॉप गेनर-लूजर
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज लगातार छठे कारोबारी दिन ग्रीन जोन में बंद हुए।

Share Market Rally: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट की धमाकेदार जीत ने मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन ऐसा जोश भरा कि सेंसेक्स इंट्रा-डे में 2169 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 11 अगस्त के बाद अब 24500 के पार पहुंचा, लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इसने 10 अगस्त के बाद यह लेवल पार किया। हालांकि मार्केट में डर बढ़ा है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 2.50% की बढ़त के साथ 15.57 पर बंद हुआ है। India VIX के अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है।

लॉर्जकैप स्पेस के साथ-साथ आज ब्रोडर लेवल पर भी बहार छा गई लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी कम। निफ्टी मिडकैप 100 आज डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई। इस शानदार रौनक में आज ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹7 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

सेक्टरवाइज आज अधिकतर सभी अहम सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन रहे। निफ्टी ऑटो 4% से अधिक तो सरकारी और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में 3-3% से अधिक की तेजी आई। निफ्टी आईटी करीब ढाई फीसदी और निफ्टी रियल्टी 3.5% से अधिक ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी फार्मी शुरुआती कारोबार में आधे फीसदी की गिरावट से उबरते हुए 1% की बढ़त हासिल की।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 5 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 2008.61 प्वाइंट्स यानी 2.60% की बढ़त के साथ 79310.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 576.00 प्वाइंट्स यानी 2.40% के उछाल के साथ 24536.60 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 2168.63 प्वाइंट्स उछलकर 79,470.03 तो निफ्टी भी 619.30 प्वाइंट्स चढ़कर 24,579.90 तक पहुंचा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें