Share Market Holiday-रमजान ईद के मौके पर 3 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और बीएसई बंद रहेंगे। मेटल और बुलियन समेत होलसेल कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेंगे। फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

Share Market Holiday-रमजान ईद के मौके पर 3 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) और बीएसई बंद रहेंगे। मेटल और बुलियन समेत होलसेल कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेंगे। फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
वहीं कल यानी 2 मई को सेंसेक्स 84.88 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,975.99 पर बंद हुआ। निफ्टी 33.40 अंक या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,069.10 पर बंद हुआ।
Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका ने कहा "वैश्विक और भारतीय बाजारों में कुछ घबराहट देखी गई क्योंकि निवेशक वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में बढ़ोतरी से घबराए हुए थे। यूएस फेड अपनी आगामी बैठक में आक्रामक रूप से दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा, चीन की फैक्टरी गतिविधि में भी फैल रहे कोविड -19 की वजह से लगने वाले लॉकडाउन ने भी चिंताएं बढ़ाईं। ”
खेमका ने आगे कहा "बाजार में इस अनिश्चितता के बावजूद निफ्टी 17,000 अंक के अपने प्रमुख मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिकने में कामयाब रहा। अस्थिरता जारी रहने की संभावना है। निवेशक इस हफ्ते के अंत में होने वाली नीतिगत बैठकों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ इंग्लैंड से ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।"
कल के कारोबार में Apollo Hospitals, Eicher Motors, Titan Company, Bajaj Auto और Wipro में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। वहीं दूसरी तरफ IndusInd Bank, Coal India, Tata Steel, Power Grid Corporation और HDFC में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
बीएसई पर capital goods, auto and IT इंडेक्सेस में 1 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं दूसरी तरफ FMCG, metal, power और realty शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली।
ब्रॉडर इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.47 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.87 प्रतिशत की कमजोरी नजर आई।
Religare Broking के अजीत मिश्रा ने कहा "कमजोर ग्लोबल सेट के बीच बाजार में रिबाउंड दिखा। इससे लगता है कि बुल्स आसानी से रुकने के मूड में नहीं हैं। हालांकि वास्तविक परीक्षा यूएस फेड की बैठक के बाद वोलाटिलिटी को संभालने के लिए होगी।"
उन्होंने कहा, "इस बीच कंपनियों के नतीजे और मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा जैसे घरेलू कारकों का भी बाजार पर असर दिखेगा। इसलिए पोजीशन को सीमित करने और खास स्टॉक पर ट्रेडिंग करने में समझदारी होगी।"
सोमवार को भारतीय रुपया मामूली गिरावट के साथ 76.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जबकि शुक्रवार को 76.43 पर बंद हुआ था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।